अलवर सांसद खेल महोत्सव 2025 में विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य उद्घाटन माननीय सांसद श्री भूपेंद्र यादव जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाते हैं बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं।

अलवर सांसद खेल महोत्सव 2025 में हमारे विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूलेरी (रैणी) अलवर  की खो-खो खेल में बालिका टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बालक टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।




Comments

Popular posts from this blog

राउमावि भूलेरी में SUPW कैंप का आयोजन

विद्यालय में मेगा पीटीएम एवं एकता दिवस आयोजन