Posts

राउमावि भूलेरी में SUPW कैंप का आयोजन

Image
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विद्यालय भूलेरी (रैणी) अलवर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु SUPW (Socially Useful Productive Work)  सत्र 2024-25 का 5 दिवसीय कैंप का आयोजन 14.12.2025 से 18.12.2025 किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य छात्रों में श्रम के प्रति सम्मान, सामाजिक जिम्मेदारी तथा आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना था। कैंप के दौरान छात्रों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला, जैसे— स्वच्छता अभियान कागज़ व कपड़े से उपयोगी वस्तुएँ बनाना विद्यालय परिसर की साफ-सफाई सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियाँ इन सभी कार्यों में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और टीमवर्क, अनुशासन तथा समय प्रबंधन का महत्व समझा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कार्य के सही तरीकों के बारे में मार्गदर्शन दिया और उनके प्रयासों की सराहना की। SUPW कैंप विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। इससे न केवल उनके व्यावहारिक कौशल में वृद्धि हुई, बल्कि समाज के प्रति उनके दायित्व की भावना भी मजबूत हुई। इस प्रकार का आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अलवर सांसद खेल महोत्सव 2025 में विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Image
सांसद खेल महोत्सव 2025  का भव्य उद्घाटन माननीय सांसद श्री भूपेंद्र यादव जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाते हैं बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं। अलवर  सांसद खेल महोत्सव 2025 में हमारे विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूलेरी (रैणी) अलवर  की खो-खो खेल में बालिका टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बालक टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय में मेगा पीटीएम एवं एकता दिवस आयोजन

Image
  🌸 मेगा पीटीएम एवं राष्ट्रीय एकता दिवस – 31 अक्टूबर 2025 🌸 दिनांक: 31 अक्टूबर 2025 स्थान: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भुलेरी (रैणी) अलवर आज विद्यालय में “मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (Mega PTM)” का आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। 🏫 मेगा पीटीएम का आयोजन मेगा पीटीएम के अंतर्गत सभी कक्षाओं के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने अपने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की और शिक्षकों से उनके समग्र विकास पर चर्चा की। शिक्षकों ने छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ उनके व्यवहार, अनुशासन और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय एकता दिवस का उत्सव 31 अक्टूबर को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के रूप में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय में “एकता दौड़” (Run for Unity) का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-...

69 वीं जिला एवं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो खेल में विद्यालय के 5 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन

Image
69 वीं जिला एवं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2025-26  में खो-खो   खेल में हमारे विद्यालय के 5 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।  

राउमावि भूलेरी में "हरियालो राजस्थान" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन

Image
 राज्य सरकार की पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की महत्वाकांक्षी योजना "हरियालो राजस्थान" के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूलेरी (राउमावि भूलेरी) में वृक्षारोपण महाअभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण एवं आस-पास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरविन्द कुमार मीना द्वारा दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्राम पंचायत सदस्यों, और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पौधे लगाए गए, जिनमें अशोक, जामुन, आम, कटहल, चंपा, नीम, पीपल, गुलमोहर, अर्जुन, और अमलतास जैसी स्थानीय जलवायु के अनुकूल प्रजातियाँ शामिल थीं। प्रधानाचार्य श्री अरविन्द कुमार मीना ने अपने संबोधन में कहा कि "वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वच्छ पर्यावरण की सौगात है। ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान हमें पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है।”  ‘पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ’ जैसे नारों से वातावरण को जागरूकता से भर दिया। ...

Alwar E-Vidya के तहत विद्यार्थियों को ई-लर्निंग के लिये कंप्यूटर की पढाई शुरू की गई

Image
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भुलेरी, (रैणी) अलवर  में  कंप्यूटर उपयोग के लिए  विद्यार्थियों के लिये  पहले कदम में आगे बढ़ते हुये  कंप्यूटर को चालू और बंद करने की आदत डालना , इनपुट डिवाइस (जैसे कीबोर्ड, माउस/टचपैड, टचस्क्रीन) का उपयोग करने में सहज होना और प्रोग्राम खोलना/बंद करना आदि के बारे में  विद्यार्थियों  बेसिक अध्ययन करवाया जा रहा है जिससे छात्र रूचिकर भाग ले रहे है कंप्यूटर शिक्षा की जरुरत- आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है। सरकारी और प्राइवेट नौकरियों में कंप्यूटर स्किल्स की मांग है। ऑनलाइन पढ़ाई ,  बैंकिंग ,  टिकट बुकिंग  –  सब कुछ कंप्यूटर से जुड़ा है।