हरियालो राजस्थान के तहत राउमावि भूलेरी में वृक्षारोपण

 राजस्थान सरकार के "हरियालो राजस्थान – एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भूलेरी (रैणी) अलवर  में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यालय परिसर को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाना रहा। यह अभियान राज्य में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।






Comments

Popular posts from this blog

राउमावि भूलेरी में SUPW कैंप का आयोजन

विद्यालय में मेगा पीटीएम एवं एकता दिवस आयोजन

अलवर सांसद खेल महोत्सव 2025 में विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन