राउमावि भूलेरी में SUPW कैंप का आयोजन
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विद्यालय भूलेरी (रैणी) अलवर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु SUPW (Socially Useful Productive Work) सत्र 2024-25 का 5 दिवसीय कैंप का आयोजन 14.12.2025 से 18.12.2025 किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य छात्रों में श्रम के प्रति सम्मान, सामाजिक जिम्मेदारी तथा आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना था।
कैंप के दौरान छात्रों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला, जैसे—
-
स्वच्छता अभियान
-
कागज़ व कपड़े से उपयोगी वस्तुएँ बनाना
-
विद्यालय परिसर की साफ-सफाई
-
सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियाँ
इन सभी कार्यों में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और टीमवर्क, अनुशासन तथा समय प्रबंधन का महत्व समझा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कार्य के सही तरीकों के बारे में मार्गदर्शन दिया और उनके प्रयासों की सराहना की।
SUPW कैंप विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। इससे न केवल उनके व्यावहारिक कौशल में वृद्धि हुई, बल्कि समाज के प्रति उनके दायित्व की भावना भी मजबूत हुई। इस प्रकार का आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Comments
Post a Comment